Events and Activities Details
Event image

Celebration of Womens Day


Posted on 12/03/2022

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय भट्टू कलां की एनएसएस महिला इकाई ने अपने दूसरे एकदिवसीय शिविर का आयोजन प्रभारी प्रो. राजेश कुमार के नेतृत्व में किया। इस शिविर में एनएसएस महिला इकाई व महिला प्रकोष्ठ इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक व्याख्यान रखा गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में एमएम पीजी कॉलेज, फतेहाबाद के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विजय गोयल ने शिरकत की। उन्होंने "शिक्षा में लिंग भेद" विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ गोयल ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए हमेशा से ही संघर्ष किया है, लेकिन वर्तमान समय में एक महिला ही दूसरी महिला के अधिकारों का हनन करती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य श्री राजेन्द्र कुमार सेवदा ने भी प्राचीन काल से लेकर आधुनिक समय तक भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, लेकिन फिर भी बहुत सी महिलाओं को अपने अधिकारों की पूर्णतया जानकारी नहीं हैं । शिविर में स्वयंसेविकाओं ने भी महिलाओं की स्थिति पर अपने विचार रखे। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में लगे पौधों में निराई गुड़ाई का कार्य करके उनमें पानी डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।